शब्द अग्नि / सेंधवा बड़वानी । मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक भगवान परशुराम मंदिर में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन-अर्चन एवं वंदन के साथ किया गया। इसके पश्चात समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए समाज के विकास एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।समाज के अध्यक्ष जयंत शर्मा ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में राजेश शर्मा को सचिव, दामोदर शर्मा को कोषाध्यक्ष, भगवतीप्रसाद शर्मा को सह सचिव तथा अमित शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक के दौरान अध्यक्ष जयंत शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सहयोग की भावना से कार्य किया जाएगा। उन्होंने समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता एवं सर्वांगीण विकास के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। बैठक में समाजहित के विभिन्न कार्यों, संगठन की भावी योजनाओं तथा आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज के मांगलिक भवन के विकास, रखरखाव एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई।बैठक उपरांत सभी सदस्यों ने मांगलिक भवन का निरीक्षण कर वहां किए जाने वाले आवश्यक कार्यों एवं विकास योजनाओं का अवलोकन किया तथा सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में समाज के उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Author: Shabd Agni
.