VISITORS

0 1 0 5 3 6

June 10, 2026 5:35 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 5:35 am

एमबीए छात्रा से शादी का झांसा देकर रेप

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | खजराना पुलिस ने एमबीए छात्रा की शिकायत पर उसके कॉलेज फ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी बीते 6 साल से दोस्ती के नाम पर उससे संबंध बना रहा था और शादी का झांसा देता रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव के मुताबिक 25 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर सैयद मजहर पुत्र सैयद आबिद अली, निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी, जहां राजेंद्र नगर क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में उसकी पहचान सैयद मजहर से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और रिश्ता बन गया .पीड़िता के अनुसार मार्च 2019 में आरोपी उसे अपने घर सिकंदराबाद कॉलोनी ले गया, जहां शादी का भरोसा दिलाकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार घुमाने – फिराने के बहाने संबंध बनाता रहा, लेकिन शादी की बात हमेशा टालता रहा। 20 जनवरी को जब छात्रा ने गंभीरता से शादी को लेकर बात की, तो आरोपी ने साफ कह दिया कि वह सिर्फ टाइम पास कर रहा था और उससे शादी नहीं करेगा। उसने अपशब्द कहे और यह भी कहा कि वह उसके मजहब की नहीं है, इसलिए शादी का सवाल ही नहीं उठता। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिचितों को पूरी घटना बताई और खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर