VISITORS

0 0 8 6 3 1

June 2, 2026 3:11 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 2, 2026 3:11 am

मेडिकल कॉलेज की टीम ने दिया योग प्रशिक्षण

नियमित योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की दी जानकारी
शब्द अग्नि / सचिन जैन 
बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी द्वारा संचालित 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान के तहत सोमवार को बैतूल पुलिस ग्राउंड, गंज क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में योग प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हिमांशु मालवीय एवं इंटरनी वैभव तथा चैतन्य ने लोगों को योगाभ्यास कराया और नियमित योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। 21 जून तक जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में यह अभियान जारी रहेगा।
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली तथा संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित यह विशेष कार्यक्रम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है।
महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल तथा प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान की रूपरेखा उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा द्वारा तैयार की गई है।
गांव-गांव पहुंच रहा योग
महाविद्यालय की टीम जिला बैतूल के विभिन्न स्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को योग का अभ्यास करा रही है। अभियान के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को योग अपनाकर निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ सके।
21 जून तक जारी रहेगा विशेष शिविर
महाविद्यालय द्वारा संचालित यह निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर 21 जून तक जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर