आगामी NEET परीक्षा के मद्देनजर शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने एवं प्रतिदिन मुसाफिरों की जानकारी थाने में उपलब्ध कराने के निर्देश
शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
बड़वानी / अंजड़। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में आज दिनांक 18.06.2026 को थाना अंजड़ में क्षेत्र के होटल, धर्मशाला एवं लॉज संचालकों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में दिनांक 21.06.2026 को बड़वानी में आयोजित होने वाली NEET परीक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी संचालकों को अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि उनके प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले समस्त मुसाफिरों एवं राहगीरों के वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) प्राप्त कर उनका रिकॉर्ड संधारित किया जाए। बैठक के दौरान सभी संचालकों को निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी एवं उनके आईडी प्रूफ की प्रतिलिपि स्थानीय थाना अंजड़ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
Author: Shabd Agni
.