VISITORS

0 1 8 8 7 2

August 13, 2026 11:46 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में मिलने वाली छूट बहाली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस सरकार द्वारा प्रारंभ की गई छूट को बंद करना अन्यायपूर्ण – पंकज शर्मा 

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया 

सीहोर। गुरुवार को जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अतिरिक्त कलेक्टर ब्रजेश सक्सेना से मुलाकात कर उनको महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने केंद्र में कांग्रेस के शासनकाल में वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में मिलने वाली छूट को भाजपा सरकार द्वारा बंद किये जाने का मामला उठाया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने बताया कि जब केंद्र में कांग्रेस पार्टी का शासन था, उस समय वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में पचास प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाती थी, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है, जो कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ सीधा-सीधा अन्याय है।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे ऊपर बोझ नहीं हैं, बल्कि वो हमारे मार्गदर्शक हैं इसलिए उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना हमारी सबसे पहली और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है इसलिए उन्हें रेल किराए में मिलने वाली इस छूट को तत्काल बहाल किया जाना चाहिए। पंकज शर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया से इस बारे में तुरंत केंद्र सरकार को आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर इस छूट को पुनः बहाल किए जाने की मांग की है, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिल सके। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजाराम बड़े भाई, राजेंद्र वर्मा, अजहरुद्दीन मुन्ना पटेल, आजम लाला, तौसीफ सईद पटेल, आसिफ अंसारी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर