VISITORS

0 1 2 9 2 0

June 19, 2026 2:30 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 19, 2026 2:30 pm

कॉलेज में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वृक्षारोपण कर लिया हरित भविष्य का संकल्प

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों एवं ईको क्लब के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में जनजागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नीम, अमलतास, बेलपत्र सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का रोपण कर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण अभियान में डॉ. भूपेंद्र ब्रम्हे एवं एनएसएस बालक इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुखचंद एड़े ने स्वयंसेवकों के साथ सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पौधारोपण किया तथा पौधों की देखरेख एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर