VISITORS

0 0 8 0 3 7

May 28, 2026 2:30 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 2:30 am

साईकिल रैली के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश

साफ़-सफाई कर किया श्रमदान

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। जल गंगा सवर्धन अभियान के अतर्गत गंगा दशहरा के अवसर पर गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गए थे। गंगा दशहरा के पर्व पर सोमवार को कलेक्टर साकेत मालवीय सहित अधिकारियों द्वारा साइकिल रैली निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। यह रैली कलेक्ट्रेट से तुलसी सरोवर तालाब तक पहुंची। तुलसी सरोवर पर स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रमदान कार्यक्रम में कलेक्टर सहित अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा तालाब किनारे पड़े कचरे को एकत्रित कर श्रमदान किया गया। इस दौरान आमजन को स्वच्छता के साथ-साथ जल संरचनाओं को सहेजने एवं संरक्षित किये जाने का संदेश दिया गया। कलेक्टेर श्री मालवीय ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन करना है। अभियान के तहत नदियों, तालाबों, कुओं, बावडिय़ों चेकडैम और अन्य जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार, गहरीकरण, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान और भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसके लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। जल ही जीवन है और उसकी रक्षा हमारा दायित्व है। यदि हम आज जल स्रोतों का संरक्षण करेंगे तो आने वाली पीढिय़ां समृद्ध जल संसाधनों का उपयोग कर सकेंगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर