VISITORS

0 1 8 8 7 2

August 14, 2026 12:04 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

एमआईएम ने किया पूर्व जिलाध्यक्ष जहीरूद्दीन शेख को निष्कासित

पार्टी सुप्रीमो असद्दुदीन ओवैसी पर बयानबाजी पड़ी भारी पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

शब्द अग्नि /  बुरहानपुर । राजनीति में अक्सर कहा जाता है कि शब्दों की ताकत तलवार से भी अधिक होती है। बुरहानपुर में एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष जहीरूद्दीन शेख के मामले ने इस कहावत को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। पार्टी नेतृत्व पर की गई एक कथित टिप्पणी उनके लिए भारी पड़ गई और उन्हें संगठन ने निष्कासित कर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया

 क्या था मामला 

जानकारी के अनुसार जहीरूद्दीन शेख ने कथित रूप से कहा था कि यदि पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी स्वयं मध्य प्रदेश में सक्रिय हो जाएं, तब भी एआईएमआईएम कोई बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल नहीं कर पाएगी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया।

कब-कब -क्या-क्या  हुआ

  • पार्टी सुप्रीमो ओवैसी पर दिया कथित बयान
  •  बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
  •  पार्टी नेतृत्व ने बयान को गंभीरता से लिया
  •  प्रदेश अध्यक्ष ने निष्कासन पत्र जारी किया
  •  जहीरूद्दीन की सदस्यता समाप्त की गई
  •  अब सोशल मीडिया पर निष्कासन की चर्चा
  • राजनीतिक भविष्य पर उठा सवाल

 प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया निष्कासन आदेश

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान द्वारा जारी निष्कासन पत्र में कहा गया है कि जहीरूद्दीन का बयान पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला, कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने वाला तथा संगठन के हितों के विरुद्ध है। पत्र में इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए तत्काल प्रभाव से उनकी सदस्यता समाप्त करने की जानकारी दी गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर