VISITORS

0 1 8 8 7 0

August 13, 2026 11:06 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पल्स पोलियो जागरूकता रैली विधायक तनवे ने दिखाई हरी झंडी

 जिले के लगभग पौने दो लाख बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो वैक्सीन

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल  खंडवा / राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के तहत 28 जून रविवार को 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाई जायेगी। जनसमुदाय में इस अभियान के प्रति जागरूकता के लिए 27 जून शनि वार को विशाल रैली आयोजित की गई। खण्डवा विधायक श्रीमति कंचन तनवे ने जिला चिकित्सालय परिसर से इस जनजागृति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत,सिविल सर्जन डॉ. अनिरूद्ध कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार, चिकित्सक सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। यह रैली जिला अस्पताल परिसर से शुरू होकर नगर निगम, घंटाघर, बाम्बे बाजार, मच्छी बाजार, जलेबी चौक होती हुई जिला चिकित्सालय परिसर में वापस आकर संपन्न हुई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर