VISITORS

0 1 8 8 1 1

August 12, 2026 9:13 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मोदी सरकार बारह साल बेमिसाल

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं की प्रदर्शनी

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज भाजपा जिला कार्यालय में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देने वाली विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन टेकाम तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष मकू परवाल ने फीता काटकर एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही इनका लाभ प्राप्त कर सकें।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर