VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 14, 2026 12:06 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 12:06 am

मोदी करेंगे विद्यार्थियों से परीक्षा पे चर्चा

प्रदेश के सभी विद्यालयों में होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
शब्द अग्नि न्यूज़ । भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 6 फरवरी को देश के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के मन में उठने वाली शंकाओं का समाधान कर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करेंगे। परीक्षा पे चर्चा का राष्ट्रीय आयोजन 6 फरवरी को होगा। शुक्रवार 6 फरवरी को प्रदेश के सभी विद्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल में होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले के चावरपाठा विकासखण्ड के ग्राम तेंदूखेड़ा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच उपस्थित रहकर कार्यक्रम के सजीव प्रसारण में सहभागिता करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी वर्ष 2018 से इस कार्यक्रम में परीक्षाओं के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों से संवाद करते हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का यह 9वां संस्करण है। कार्यक्रम 6 फरवरी को प्रातः 10 बजे से नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी विद्यार्थियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न संचार माध्यमों पर किया जायेगा। दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया ऑल इंडिया रेडियो के सभी चैनल, पीएमओ वेबसाइट द्व4द्दश 1 .द्बठ्ठ, यूट्यूब, एमओई, फेसबुक लाइव, स्वयंप्रभा चैनल एमओई, दीक्षा चैनल एमओई के साथ ही विभिन्न रेडियों चैनल्स, नेटफ्लिक्स, जीओ हॉट स्टार एवं अमेजन प्राइम वीडियो आदि से भी सीधा प्रसारण होगा। अन्य निजी चैनल भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करेगें । परीक्षा पे चर्चा का राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विशिष्ट जन, वरिष्ठ अधिकारी एवं अभिभावकगण विद्यार्थियों के साथ सजीव प्रसारण में सहभागिता करेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर