VISITORS

0 1 4 7 9 5

June 27, 2026 11:47 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 11:47 pm

किचन में थी मां, हौज में डूब गया मासूम- मौत

खोजबीन के दौरान घर के बाहर बनी करीब सात फीट गहरी पानी की हौज में वह डूबा हुआ मिला

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम की सात फीट गहरी पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय मां घर के अंदर चाय बना रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज इलाके में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम की पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां घर के अंदर चाय बना रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मां के साथ ननिहाल में रह रहा था मासूम
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गणेश पुत्र सुनील भील, उम्र तीन वर्ष के रूप में हुई है। गणेश अपनी मां मनीषा के साथ नाना-नानी के घर रह रहा था। मंगलवार शाम मनीषा घर के अंदर चाय बना रही थी, इसी दौरान गणेश खेलते-खेलते बाहर चला गया। काफी समय तक जब गणेश दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर के बाहर बनी करीब सात फीट गहरी पानी की हौज में वह डूबा हुआ मिला। परिजन तुरंत गणेश को हौज से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

खुली रहती थी पानी की हौज
परिवार के सदस्यों ने बताया कि मकान में बनी पानी की हौज पर कोई ढक्कन नहीं था और वह अक्सर खुली ही रहती थी। घटना के समय नाना-नानी काम से बाहर गए हुए थे। मामा अपनी नौकरी पर था, जबकि मामी घर के एक कमरे में मौजूद थी।

तीन बहनों का इकलौता भाई था गणेश
परिजनों के अनुसार मनीषा की शादी बुरहानपुर में हुई थी। पति सुनील के साथ पारिवारिक विवाद के चलते वह करीब डेढ़ साल से मायके इंदौर में रह रही थी। गणेश उसकी तीन बेटियों का इकलौता भाई था। तीनों बेटियां अपने पिता के साथ बुरहानपुर में रहती हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर