VISITORS

0 1 2 2 6 6

June 15, 2026 3:28 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 3:28 pm

सांसद ने प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरित

सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने प्राकृतिक खेती के लिए महिला किसानों को किया प्रेरित….प्राकृतिक खेती विषय पर लिया प्रशिक्षण..

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर l देश भर में चल रहे प्राकृतिक खेती के अभियान के बीच आलीराजपुर में साँसद अनिता नागर सिंह चौहान ने एक अनोखी मिशाल पेश की….वो खुद प्रशिक्षु छात्र बनकर ग्रामीण महिलाओं के साथ प्राकृतिक खेती और उसके उपयोग के लिएँ बनाई जाने वाली खाद एवं दवाइयों का निर्माण सीखने के लिएँ क्षेत्र की महिला किसानों के साथ जिले के कृषि विज्ञान केंद्र पहुँची l उनके अनुरोध पर कृषि विज्ञान केंद्र आलीराजपुर में 6 जून से 8 जून तक तीन दिवसीय प्राकृतिक खेती विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया l जानकारी देते हुए केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख डाँ राकेश यादव ने बताया कि क्षेत्र की साँसद के अनुरोध पर रखे गए इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में 30 ग्रामीण महिला किसानों को यह प्रशिक्षण दिया गया l प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ बी एल प्रजापति डॉ सुभाष रावत डॉ एमके गुप्ता डॉ मुकेश बेनल एवं डॉ सुदीप तोमर ने प्राकृतिक खेती की उपयोगिता के साथ दवाई निर्माण पर सभी को कृषि विज्ञान केंद्र में विशेष रूप से निर्मित प्राकृतिक खेती परिसर का भ्रमण भी करवाया l प्रशिक्षण में केचुआ खाद , पाँच पत्ती काढ़ा , जीवामृत , बीजामृत निमास्त्र आदि दवाइयो के निर्माण के साथ उनके उपयोग के तरीके खेती में लाभ पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया l इ

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर