VISITORS

0 1 0 7 8 2

June 11, 2026 12:05 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 11, 2026 12:05 am

नगर निगम आयुक्त ने विभागीय कार्यों की समीक्षा

 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य तय

मॉडल रोड, पेयजल व्यवस्था और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/सिंगरौली नगर पालिक निगम आयुक्त सविता प्रधान ने बुधवार को विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। बैठक में आगामी वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए शहर में दो लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को सहायक यंत्रियों और उपयंत्रियों के बीच विभाजित किया गया। आयुक्त ने निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। मॉडल रोड के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर चर्चा करते हुए जल परीक्षण के लिए लिए जा रहे नमूनों की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति तथा ई-अटेंडेंस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपायुक्त आरपी बैस, कार्यपालन यंत्री संतोष पांडेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर