VISITORS

0 1 8 8 1 2

August 12, 2026 9:18 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

नगर निगम के सफाईकर्मी ने किया सुसाइड

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। गांधी नगर इलाके में रहने वाले नगर निगम के सफाईकर्मी प्रफुल्ल शिंदे ( 32 ) ने गुरूवार रात फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार, प्रफुल्ल दिन में एक परिचित की शादी समारोह में अपनी पत्नी के साथ गए थे और शाम तक घर लौट आए। रात में जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले, तो परिवार ने उन्हें देखकर अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर पुलिस के अनुसार, प्रफुल्ल की मानसिक स्थिति पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं थी और उसने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। वह पल्हर नगर जोन में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर