VISITORS

0 1 4 7 5 8

June 27, 2026 9:35 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 9:35 pm

ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू

शब्द अग्नि न्यूज़ ।  उज्जैन के टावर चौक पर होगा प्रदर्शन; बाजार-स्कूल खुले रहेंगे उज्जैन। 12 फरवरी को देशभर में ट्रेड यूनियनों राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है इसको लेकर उज्जैन में भी कुछ संगठन टावर चौक पर प्रदर्शन कर अपनी मांग रखेंगे।

केंद्र सरकार की ” मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों” के खिलाफ गुरुवार को देशभर में कई ट्रेड यूनियन ने हड़ताल का फैसला किया है। हालांकि भारतीय मजदूर संघ हड़ताल में शामिल नहीं होगा। उज्जैन में हड़ताल में शामिल होने वाले यूनियन के कर्मचारी और मजदूर 11 बजे से 1 बजे तक प्रदर्शन करेंगे। ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून खत्म करने और चार संहिता को खत्म करने जैसी एक सूत्री प्रमुख मांग पर प्रदर्शन करेंगे। भारत बंद के दौरान देशभर में ट्रांसपोर्ट उद्योग पर असर दिखेगा। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के अनुसार इस हड़ताल में 10 कर्मचारी यूनियन और 30 करोड़ वर्कर शामिल हो सकते है। हड़ताल से कई कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर