VISITORS

0 1 8 8 3 7

August 13, 2026 4:44 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय की नई पहचान

जिला प्राधिकरण सीहोर: “अनुगूंज” अभियान

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया (सीहोर)

म.प्र. उच्च न्यायालय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (जबलपुर) के मार्गदर्शन में 13 जून 2026 को श्रवण एवं वाक् बाधित (Deaf and Dumb) समुदाय के लिए प्रदेशव्यापी विधिक साक्षरता शिविर का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में सीहोर के ए.डी.आर सेंटर में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र बांटे गए।

संकेतवाणी’ ऐप: समस्याओं का होगा डिजिटल समाधान

मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने बताया कि “अनुगूंज” पहल के तहत म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “संकेतवाणी” ऐप लॉन्च किया गया है।
इस ऐप के जरिए कोई भी श्रवण या वाक् बाधित व्यक्ति सांकेतिक भाषा (Sign Language) में वीडियो बनाकर अपनी समस्या दर्ज करा सकता है।
विधिक सेवा संस्थाएं इस वीडियो का अनुवाद कराकर समस्या का निराकरण करेंगी।

विशेषज्ञों द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

विधिक सहायता व अधिकार:

सुश्री सुमन श्रीवास्तव (सदस्य सचिव) और श्रीमती स्वप्नश्री सिंह (सचिव, जिला प्राधिकरण) ने तहसील से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता और संपर्क के तरीकों के बारे में बताया।

सरकारी योजनाएं:

सामाजिक न्याय विभाग के कमिश्नर श्री अजय खेमरिया ने दिव्यांगजनों के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

मध्यस्थता (Mediation):

सुप्रीम कोर्ट की सीनियर ट्रेनर सुश्री अनुजा सक्सेना ने मध्यस्थता के लाभ समझाए।

तनाव प्रबंधन

योग विशेषज्ञ व मनोवैज्ञानिक श्री प्रयाग जैन ने योग और मानसिक स्वास्थ्य के जरिए तनाव दूर करने के उपाय बताए।

सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों का विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केंद्र (सीहोर) ने विशेष रूप से साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट उपलब्ध कराए, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान संवाद को सुगम बनाया।
इस अवसर पर जिले के तमाम न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष , जिला विधिक सहायता अधिकारी, सामाजिक न्याय व स्वास्थ्य विभाग की टीमें, एनजीओ और बड़ी संख्या में दिव्यांग प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर