VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 7:42 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 7:42 pm

एनजीओ महासंघ, सेवा को समर्पित संस्थाओं का समूह

आज फिर बनेगा रिकॉर्ड.. शनिवार को पितु पर्वत पर ब्रेन लिपि में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। एनजीओ सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग स्वयं से भी संस्थाएं आयोजन के रही है। इंदौर सहित प्रदेश में एक ही दिन में 277 स्थान पर स्वास्थ्य शिवीर लगाकर आमजन की मदद स्वास्थ्य जांच कर की गई है। शुक्रवार शाम राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या प्रतिमा के सम्मुख जगमग दीपों की रोशनी कर सेवा प्रकल्पों को अनवरत जारी रखने का संकल्प लिया है।
मध्य प्रदेश एनजीओ महासंघ के संरक्षक, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा पंडित योगेंद्र महंत ने बताया कि प्रतिवर्षणअनुसार इस वर्ष भी विश्व एनजीओ दिवस के उपलक्ष में सेवा प्रकल्पों का आयोजन 24 फरवरी से निरंतर जारी है। अध्यक्ष संतोष मीणा, फाउंडर शशि सातपुते, प्रदेश सचिन सीए श्रेयांश जैन ने बताया कि शुक्रवार शाम को इंदौर के रजवाड़ा पर मां अहिल्यादेवी की प्रतिमा के सम्मुख जगमग दीपक की रोशनी की गई।
जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्वयं सेवी संस्थाओं के वालंटियर शामिल हुए। सभी ने सामाजिक संकल्पना को अनवरत जारी रखने का संकल्प लिया, इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री दर्जा एवं संस्था सर्वेक्षक पं. योगेंद्र महंत संत महात्मा एवं अन्य तिथि शामिल हुए। स्वास्थ्य सिविल में प्रमुख रूप से विधायक रमेश मेंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि और समाज सेवायों की सहभागिता प्रमुखता से रही ।

स्वस्थ शिविर में इस प्रकार बना रिकॉर्ड संरक्षक पंडित योगेंद्र महंत, रवींद्र यादव, आकाश मेश्राम ने बताया कि इस बार सेवा प्रकल्प में अंतर्गत वैश्णव विद्यापीठ, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, शिवाजी राव कदम कॉलेज, बीएम कॉलेज आदि सहभागिता भी रही स्वास्थ्य शिविर के द्वारा प्रदेश के अलग अलग जिलों में रही 277 स्थान पर लगाए शिवर में हजारों लोगों के स्वास्थ्य की जांच निशुल्क कराई गई। जिसमें प्रमुख रूप से इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, अरविंदो इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल कॉलेज, एपीजे अब्दुल कलाम मेडिकल कॉलेज, आरएम कपूर मेडिकल कॉलेज आदि के डॉक्टरों की टीम एवं स्टाफ की सहभागिता रही। एनजीओ महासंघ के संरक्षक पं. योगेंद्र महंत अध्यक्ष संतोष मीणा ने बताया कि ब्रेन लिपि में सैकड़ो साथी सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ शनिवार शाम 5 बजे करने जा रहे हैं इसके लिए अलग-अलग क्षेत्र से बसों की व्यवस्थाएं भी की गई है, इस विशेष आयोजन में एन जी ओ महासंघ के के वालंटियर व्यवस्थाओं को सुचारू करने में लगे हुए है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर