VISITORS

0 0 9 8 6 7

June 8, 2026 4:12 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 8, 2026 4:12 am

कलेक्टर सहित अधिकारियों ने निकली साईकिल रैली

विश्व साइकिल दिवस पर रैली आयोजित 

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। विश्व साइकिल दिवस संडे आन साइकिल अभियान के अवसर पर जिले में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में कलेक्टर साकेत मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रैली में 150 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। साइकिल रैली का शुभारंभ रविवार को प्रात: 6.30 बजे विमानों के चबूतरा तुलसी सरोवर से किया गया। साइकिल रैली गांधी पार्क, तुलसी पार्क, स्टेशन रोड एवं अस्पताल चौराहा होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर समापन हुआ। कलेक्ट्रेट में समापन अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि साइकिल एक सरल, सुलभ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन का साधन है। नियमित रूप से साइकिल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है प्रदूषण कम होता है तथा ईंधन की बचत भी होती है।  उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि साइकिल का उपयोग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

नियमित साईकिल चलाने का संकल्प लिया 

इस प्रकार के आयोजन लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा हरित परिवहन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन एवं पुरातात्विक स्थलों को भी साइकिल रैली के माध्यम से जोडऩे हेतु प्रयास किए जाएंगे। रैली के समापन पर सभी सहभागियों ने नियमित रूप से साइकिल चलाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ, स्वच्छ एवं पर्यावरण हितैषी समाज के निर्माण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शैलेंद्र यादव, डीपीसी राहुल शर्मा, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अरूण रघुवंशी उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर