VISITORS

0 1 8 8 7 2

August 14, 2026 12:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

टंट्या मामा की मूर्ति के लिए ऑनलाईन निविदा जारी

शब्द अग्नि न्यूज़ की खबर का असर।

’’क्रांतीसूर्य’’ टंट्या मामा की धातू की मूर्ति स्थापित करने ऑनलाईन निविदा जारी

शब्द अग्नि न्यूज़ । खरगोन। नगर पालिका परिषद खरगोन की प्रेसीडेंट इन काउंसिल द्वारा 13 जनवरी को आयोजित बैठक में पारित संकल्प के तहत ’’क्रांतिसूर्य’’ टंट्या मामा भील की धातू की मूर्ति की ससम्मान स्थापना करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए निकाय द्वारा 19 जनवरी 2026 को ऑनलाइन ई-टेंडर के माध्यम से निविदा जारी कर दी गई है। निविदा की अंतिम प्राप्ति तिथि 2 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। निविदा प्राप्त होने के बाद 4 फरवरी 2026 को खोली जाएंगी। उसके पश्चात सफल निविदाकार को कार्यादेश जारी कर 45 दिनों के भीतर मूर्ति स्थापना का कार्य पूर्ण करने की कार्यवाही की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर