VISITORS

0 0 8 1 4 2

May 29, 2026 10:13 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 29, 2026 10:13 pm

पशुपालन में अग्रणी रहे अपना जिला-कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी 

सिंगरौली ।कलेक्टर श्री गौरव बेन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया है। कलेक्टर ने योजना के क्रियान्वयन की प्रगति कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि ‘हिरण्यगर्भा अभियान’ अंतर्गत नस्ल सुधार हेतु कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि निजी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता एवं मैत्री को प्रति कृत्रिम गर्भाधान एवं वत्सोत्पादन पश्चात टैग किए जाने पर दिया जाने वाला मानदेय निर्धारित समय पर भुगतान किया जाए।

कलेक्टर ने क्षीरधारा ग्राम योजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि उन्नत नस्ल व प्रचुर दुग्ध उत्पादन हेतु निर्धारित किए गए क्षीरधारा ग्रामों में टैगिंग एवं टीकाकरण का कार्य निर्धारित समयावधि पर पूर्ण किया जाए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्य क्षेत्रों का भ्रमण करें एवं ‘सार्थक ऐप’ पर अपनी प्रतिदिवस की उपस्थिति दर्ज करें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर