VISITORS

0 0 8 0 3 8

May 28, 2026 3:28 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 3:28 am

बाघाडीह में मूर्ति प्रकरण पर भड़का आक्रोश

कार्रवाई नहीं होने पर अनशन व धरने की चेतावनी, प्रशासन पर उठे सवाल

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली–ग्राम पंचायत बाघाडीह में स्थापित मूर्ति को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से अन्न-जल त्यागकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जानकारी के अनुसार, उक्त मूर्ति को स्थापित कराने में समाजसेवी आदर्श पांडे ने महत्वपूर्ण प्रयास किए थे। ग्रामीणों का कहना है कि यह मूर्ति गांव की आस्था और सम्मान का प्रतीक है, और इसके साथ हुई घटना से पूरे क्षेत्र की भावनाएं आहत हुई हैं।

अब तक प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद से लगातार प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन की इस चुप्पी से लोगों में असंतोष और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी 

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि यदि जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा तथा गांव स्तर पर व्यापक धरना-प्रदर्शन के साथ अनशन भी शुरू किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर गांव में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है तथा लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर