VISITORS

0 1 8 8 2 4

August 13, 2026 12:57 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/जिले के उज्जैनी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान तुलसीदास कोल पिता जियालाल कोल, निवासी उज्जैनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, तुलसीदास कोल किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज बारिश के साथ गर्जना शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर