VISITORS

0 1 8 8 3 4

August 13, 2026 4:05 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण से जुड़े प्रतिभागी

25 दिवसीय कार्यक्रम के तहत 1027 लोगों ने किया योगाभ्यास

शब्द अग्नि/सचिन जैन

बैतूल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारियों के तहत जिला आयुष कार्यालय स्थित योगा हॉल में गुरुवार 28 मई को सुबह योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर ने किया। आयोजन 25 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री द्वारा खजुराहो से किया गया लाइव प्रसारण रहा। सुबह 6 बजे शुरू हुए प्रसारण के माध्यम से उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन करवाए गए और योग के महत्व की जानकारी दी गई।

योग सत्र को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले की विभिन्न आयुष संस्थाओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी कार्यक्रम से जुड़े। सामूहिक योगाभ्यास में कुल 1027 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम की तैयारी के रूप में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर