VISITORS

0 1 0 5 1 3

June 10, 2026 12:10 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 12:10 am

पथरिया बनेगी शत-प्रतिशत सिंचित विधानसभा,

 ‘दुनय धाम’ डैम से 20 हजार हेक्टेयर भूमि को मिलेगा पानी: राज्यमंत्री लखन पटैल

शब्द अग्नि अनुराग बजाज

दमोह / मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटैल ने ग्राम सूखा में सामुदायिक भवन और सीसी सड़क का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगातें दीं। इस गरिमामय समारोह के दौरान उन्होंने किसानों की मांग पर ‘खजरी सड़क’ की स्वीकृति की घोषणा करते हुए कहा कि बरसात से पूर्व सड़क का लेवल दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास हर नागरिक का अधिकार है और वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र व्यास भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा कि पथरिया विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए स्कूल और सड़कों के काम बड़े पैमाने पर पूरे किए जा चुके हैं। आवास की चिंता को दूर करते हुए उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 244 घर बनकर तैयार हैं और ‘आवास प्लस’ योजना के तहत 436 नए नाम जोड़े गए हैं, जिन्हें आगामी तीन वर्षों में क्रमबद्ध तरीके से पक्के मकान उपलब्ध करा दिए जाएंगे। विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण और मातृ शक्ति के सम्मान में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक नारे “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधरोपण भी किया और आमजन से पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर