VISITORS

0 1 8 9 0 5

August 14, 2026 3:59 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

नोहटा : बकरी ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

 

शब्द अग्नि/ अनुराग बजाज दमोह

नोहटा। आगामी बकरी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस थाना नोहटा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नायब तहसीलदार राजेश साहू थाना प्रभारी अभिषेक पटेल नोहटा सरपंच प्रतिनिधि लाल सिंह (लंबरदार )
उप सरपंच मुन्नालाल राय महबूब मुल्लाजी राजू भाईजान इसराइल खान इसरार खान जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा करने से बचें। पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान नगर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए नगर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की बात कही।
शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।
बैठक का समापन आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं शांति बनाए रखने के संदेश के साथ हुआ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर