VISITORS

0 1 8 1 6 4

August 2, 2026 7:23 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक

सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील कलेक्‍टर श्रीमती माथुर ने की

शब्द अग्नि मुस्तकिम मुगल

आलीराजपुर, जिले में आगामी मोहर्रम, ईद, जगन्नाथ यात्रा , सावन माह एवं स्वतंत्रता दिवस सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने की, । बैठक में जिले के विभिन्न समाजों के प्रमुखों से विस्तृत चर्चा करते हुए कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभी से अपने-अपने त्योहार हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन या कार्यक्रम की रूपरेखा पूर्व से निर्धारित कर प्रशासन को अवगत कराए , ताकि सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जा सकें। कलेक्टर ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी धार्मिक आयोजनों के दौरान समाज प्रमुखों के साथ समन्वय स्‍थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी की जाएं। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत और सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुख को दिए ।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर