VISITORS

0 0 7 6 0 9

May 15, 2026 8:24 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 8:24 pm

शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य शिविर

वृद्धजनों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर आयुष विभाग का स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन अधिकारी एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय सामाजिक विभाग भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जिले के वृद्ध एवं वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, योग अभ्यास एवं शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर व्याख्यान आदि कार्यक्रम के लिए शिविर का आयोजन किया गया। श्री महिला उत्कर्ष संस्थान गणेश बुजुर्ग आश्रम बाणगंगा इंदौर में आयोजित इस शिविर में 46 वरिष्ठजनों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. मीना भायल एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया ने बताया कि 12 फरवरी को स्वास्थ्य शिविर में योग शिविर, शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर व्याख्यान खेलकूद का आयोजन किया गया। वरिष्ठजनों के लिए Holistic Well-being Camps का आयोजन किया गया। वरिष्ठजनों को कुर्सी पर बैठे बैठे योग का प्रशिक्षण डॉ. जितेन्द्र भालसे और उमेश चौहान ने प्रदान किया। स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. ज्योति बडोले ने किया। पौषाहार आहार में तिरंगा आहार की जानकारी सुश्री रचना निगम ने प्रदान की। औषधि वितरण सुश्री बसन्ती दौडवे और सुश्री रेखा भदौरिया ने किया। संस्था अध्यक्ष नेहा शर्मा ने आभार माना।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर