VISITORS

0 1 8 9 0 5

August 14, 2026 4:02 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

भगोरिया हाट में युवती की गरिमा से खिलवाड़

शब्द अग्नि न्यूज़ । आलीराजपुर। नानपुर के भगोरिया हाट में पारंपरिक उत्सव के बीच सोशल मीडिया के गैर-जिम्मेदाराना उपयोग का मामला सामने आया है। खट में शामिल एक युवती का वीडियो बनाकर उसे आपत्तिजनक ऑडियो के साथ रील के रूप में अपलोड करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को ग्राम नानपुर में आयोजित भगोरिया हाट में एक युवती अपनी बहनों के साथ शामिल हुई थी। इसी दौरान एक युवक ने पारंपरिक वेशभूषा में मौजूद युवतियों का बिना अनुमति वीडियो बना लिया। बाद में उक्त वीडियो को इंस्टाग्राम आईडी से आपत्तिजनक और अमर्यादित ऑडियो के साथ पोस्ट कर दिया गया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने साहस दिखाते हुए थाना कोतवाली पहुंचकर स्वजन के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया। घटना स्थल नानपुर थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए प्रकरण अग्रिम अनुसंधान हेतु वहां स्थानांतरित कर दिया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर