VISITORS

0 1 8 8 3 7

August 13, 2026 4:47 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

आवला वृक्ष का रोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर किया पौधरोपण 

दैनिक शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल

खंडवा/ किशोर नगर एलआईजी स्थिति मां दुर्गा धाम मंदिर प्रांगण में दुर्गा धाम समिति सदस्यों द्वारा परमा एकादशी के पावन अवसर पर पौधारोपण किया गया। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि पवित्र पुरुषोत्तम मास के परमा एकादशी के शुभ दिन पर देश के यशस्वी प्रधान सेवक श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहकर देश की सेवा करने के शुभ अवसर को हमेशा यादगार बनाये रखने हेतु सुरक्षित पौधारोपण के साथ ही उपस्थितजनों द्वारा पौधे को वृक्ष बनाने तक संरक्षण का संकल्प कौशल मेहरा द्वारा दिलाया गया। इस मौके पर आवला, जाम, सीताफल, गुलमोहर, नीम एवं पीपल आदि के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर चम्पालाल पटेल, योगेश महाजन, विजय भट्ट, विकास सरमंडल, कृष्णा पवार, महेश प्रजापति, रूपेंद्र, वीरेंद्र डोड, पं. श्याम सरमंडल के साथ ही नेहा कटारे, नीलम मेहरा, रंजीत श्री, अंजुला चित्तौडे, पंजिता गाठे, झुमका बाई, जानकी अग्रवाल, कलाबाई यादव, अंकिता चावड़ा, डिंपी मेहरा, कौशल मेहरा, दीपक तांबट, निर्मल ममंगवानी, सुगनाराम मोटवानी, राधेश्याम राठौर, अथर्व महेंद्र चौहान, दुर्गा धाम महिला मंडल की मातृशक्ति सहित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों ने उपस्थित होकर पौधारोपण के साथ उसके संरक्षण का संकल्प भी लिया

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर