VISITORS

0 1 1 3 4 1

June 12, 2026 3:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 12, 2026 3:03 am

धार : नियमों को ताक पर रख बेचे जा रहे प्लॉट

 रुद्राक्ष रेसीडेंसी में बिना विक्रय अनुमति के सौदों का खेल, टीएडसीपी के नक्शे को ढाल बनाकर प्‍लॉट एग्रीमेंट कर रहा कॉलोनाईजर

शब्द अग्नि / धार – जिला कलेक्टर कार्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर नियमों को ताक पर रखकर प्लॉटों के सौदों का एक बड़ा खेल चल रहा है। तोरनोद रोड पर विकसित की जा रही ‘रुद्राक्ष रेसीडेंसी’ कॉलोनी में धड़ल्ले से एग्रीमेंट और लिखा-पढ़ी के आधार पर प्लॉट बेचे जा रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि इस कॉलोनी को अभी तक पूर्ण रूप से विक्रय अनुमति भी नहीं मिली है।

जलभराव की बात छुपाकर ली विकास अनुमति
जानकारी के अनुसार, रुद्राक्ष रेसीडेंसी को फिलहाल सिर्फ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से नक्शा पास कर नगर पालिका और कलेक्टर कार्यालय से कॉलोनी विकास की अनुमति मिली है। यह अनुमति स्पष्ट रूप से इस शर्त पर दी गई थी कि कॉलोनी में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी। लेकिन धरातल पर हकीकत इसके बिल्कुल उलट है, नियमों के विपरीत यह विकास के काम किए गए है, कॉलोनाईजर को कालोनी विकास की अनुमति इन शर्तो के साथ दी गई है कि कॉलोनी में पानी की उचित निकासी की जाएगी, जबकि हकीकत में पानी की निकासी ही नही की गई है, जब कॉलोनी में पानी भरेगा तो कॉलोनी रहवासि‍यों को मुसिबत का सामाना करना पडेगा।

नियम से स्वतः अनुमति निरस्त मानी जाती है
जिस स्थान पर कॉलोनी काटी जा रही है, वहां वर्तमान में भारी जलभराव की स्थिति बनती है और पास से ही कई बड़े नाले गुजरते हैं। कॉलोनाइजर राकेश कन्हैयालाल वर्मा ने इस जानकारी को छुपाकर और भ्रामक तथ्य देकर विकास अनुमति प्राप्त की है। नियमों के मुताबिक, यदि कॉलोनाइजर कोई जानकारी छुपाता है या असत्य तथ्य पेश करता है, तो विकास अनुमति स्वतः ही निरस्त मानी जाती है।

बिना विक्रय अनुमति के कर दिए प्‍लाटों के सौदे
नियमों के अनुसार, जब तक कॉलोनी को अंतिम विक्रय अनुमति हीं मिल जाती, तब तक प्लॉटों की बिक्री या उनका विज्ञापन नहीं किया जा सकता। लेकिन रुद्राक्ष रेसीडेंसी के मालिक ने अनुमति मिलने से पहले ही सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। सिर्फ टीएडसीपी के नक्शे को ढाल बनाकर एग्रीमेंट के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई फंसाने का खेल जारी है, जो कॉलोनी विकास नियमों की खुली धज्जियां उड़ाने की श्रेणी में आता है।

पानी में डूबेगा रहवासियों का भविष्य
यदि इस कॉलोनी में पानी की निकासी का पुख्ता इंतजाम किए बिना ही रहवासियों को प्लॉट बेच दिए गए, तो आने वाले समय में यहां के निवासियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। जलभराव के कारण न सिर्फ संपत्ति का नुकसान होगा, बल्कि महामारियों का खतरा भी मंडराएगा। वही शासकीय मिशनरियों पर अनावश्यक दबाव पड़ेगा और भविष्य में इन सब समस्याओं से निपटने में सरकार को आर्थिक नुकसान भी होगा ।
कलेक्टर कार्यालय के इतने नजदीक चल रहे इस अवैध खेल पर आखिर जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदकर क्यों बैठे हैं? यह सबसे बड़ा सवाल है। अवैध रूप से हो रही प्लॉटों की बिक्री पर रोक लगे और कॉलोनाइजर राकेश कन्हैयालाल वर्मा के खिलाफ नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर