VISITORS

0 1 2 9 9 7

June 20, 2026 3:31 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 3:31 am

बड़वानी : नीट पुनर्परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने स्वयं संभाली कमान, परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 की आगामी 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़वानी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी सिलसिले में आज, 19 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल ने शहर के परीक्षा केंद्रों का जमीनी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े दिशा-निर्देश:सशस्त्र बल और महिला स्टाफ की तैनाती: प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ-साथ सशस्त्र बल और महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी।

सीसीटीवी केमरो से निगरानी

प्रश्न-पत्रों की अभेद्य सुरक्षा: परीक्षा सामग्री और प्रश्न-पत्रों को परीक्षा शुरू होने तक कड़ी पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की तीसरी आंख की निगरानी में सुरक्षित रखा जाएगा।सघन चेकिंग और गोपनीयता:केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच (Frisking) की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए महिला स्टाफ द्वारा निर्धारित सुरक्षित और गोपनीय स्थान की व्यवस्था रहेगी।कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग।सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, जिसकी मॉनिटरिंग जिला स्तर पर बने विशेष कंट्रोल रूम से होगीयातायात और कानून-व्यवस्था:** परीक्षा के दिन केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रण, सुचारू यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस टीमें तैनात रहेंगी।एसपी पद्मविलोचन शुक्ल का संदेश:बड़वानी पुलिस का उद्देश्य सभी परीक्षार्थियों को एक सुरक्षित, शांत और भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। जिला प्रशासन, पुलिस और परीक्षा केंद्र प्रभारियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया गया है ताकि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।”निरीक्षण के दौरान ये रहे उपस्थित:इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीएम बड़वानी भूपेंद्र रावत, रक्षित निरीक्षक चेतन बघेल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन थाना प्रभारी यातायात रजनी भार्गव सूबेदार वास्के सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर