VISITORS

0 1 0 5 4 4

June 10, 2026 7:02 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 7:02 am

स्टंटबाजी में पुलिस ने 4 युवकों को पकड़ा

शब्द अग्नि नई । इंदौर। सोशल मीडिया पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के वीडियो सामने आए थे। वीडियो में कुछ युवक कार से बाहर लटकते नजर आ रहे थे, जिससे न सिर्फ उनकी बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही थी । वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, मरीमाता से सदर बाजार के बीच वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ी नंबर के जरिए मयूर, सुमित, हिमांशु और जय की पहचान की गई। पुलिस ने उनकी गाड़ियां जब्त कर ली हैं। इनमें से एक गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी और उसमें हूटर भी लगा हुआ था। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है और चेतावनी दी है कि इस तरह की हरकतें कानून का उल्लंघन हैं। युवकों ने माफी मांगते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे। बताया गया है कि सभी युवक पढ़ाई करते हैं और पार्टी के बाद सड़कों पर हंगामा कर रहे थे। यह वीडियो रविवार रात का है, जो बाणगंगा से सदर बाजार के बीच मरीमाता क्षेत्र में बनाया गया था। वीडियो में युवक दो कारों से स्टंट करते हुए खुलेआम घूम रहे थे और हूटर बजा रहे थे। उस दौरान उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर