VISITORS

0 1 4 7 9 9

June 28, 2026 12:46 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 12:46 am

छात्रा को परेशान कर रहा था पुलिसकर्मी, केस दर्ज

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में तैनात एक आरक्षक पर 10वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंगवार देर रात आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार, छत्रीबाग इलाके में रहने वाली छात्रा ने बताया कि मंगलवार को वह कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान जयरामपुर कॉलोनी के पास आरोपी आरक्षक दीपक ने उसका रास्ता रोका, हाथ पकड़ लिया और घर छोड़ने की बात कही। छात्रा ने किसी तरह अपना हाथ छुड़ाया और कोचिंग चली गई। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी कई बार रास्ते में रोककर नाम-पता पूछ चुका था और लगातार उसका पीछा कर रहा था। आरोपी पुलिस की वर्दी में रहता था, जिस कारण डर के चलते छात्रा ने पहले किसी को यह बात नहीं बताई। बाद में उसने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के लोग मंगलवार रात छत्रीपुरा थाने पहुंचे और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। एडिशनल डीसीपी हेमंत चौहान को पूरे मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आरक्षक से पूछताछ कर छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। पुलिस के मुताबिक आरोपी आरक्षक दीपक डायल-100 में तैनात था। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है और बुधवार को उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर