शब्द अग्नि / धार। धार जिले की ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों के मामले में लगातार अनदेखी की जा रही है ग्राम पंचायतों में निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करके निर्माण कार्य किए जा रहे है, जो कि कुछ दिनों में सडक उखड जाती है। सी सी रोड निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर निर्माण किया जा रहा है जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते निर्माणाधीन सी सी रोड कुछ ही दिन में गड्डों का रुप ले लेगा।
दरअसल मामला जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर स्थित धार जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लेबड का है जहां ग्राम पंचायत के माध्यम से गांव में सड़क निर्माण किया जा रहा है, सी सी रोड निर्माण में डस्ट व निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जा रहा है साथ ही ग्रामीणों के आरोप है कि करीब 3 लाख 41 हजार की राशि से बनाई जाने वाली सड़क में गुणवत्ता के साथ वित्तीय प्रक्रिया में अनदेखी की जा रही है। स्वीकृति अनुसार सड़क की साइज में भी कमी करते हुए निर्माण किया जा रहा है।
स्वीकृत सड़क के मापक में कमी
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत लेबड में विशाल के घर से पार्वती बाई के घर तक बनाई जा रही सी सी रोड को तय मानकों के अनुसार नहीं बनाया जा रहा है, स्वीकृति अनुरुप सड़क की ऊंचाई आठ इंच होना है लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते उसकी उंचाई कम कर दी गई। निर्माण कार्य में इस तरह से फेर बदल करना पंचायत सचिव-सरपंच की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।
निर्माण पूर्व स्वीकृत राशि आहरण
सी सी रोड से संबंधित जानकारी में कार्य की अनदेखी समेत वित्तीय अनियमितता भी सामने आई है। पांचवे वित्त के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति अप्रैल 2025 में ही हो चुकी थी जिसकी लागत राशि करीब 3 लाख 41 हजार रुपए थी। सचिव-सरपंच ने नियमों का दुरुपयोग करते हुए सितम्बर 2025 में ही स्वीकृत राशि में से करीब एक लाख 47 हजार से अधिक का आहरण कर लिया था राशि आहरित करने के करीब 10 माह बाद सड़क निर्माण कार्य शुरु हुआ है। निर्माण के पूर्व ही फर्जी बिल भुगतान कर राशि आहरित करना बड़ी वित्तीय अनियमितता है।
क्या कहना है इनका
घटिया निर्माण को लेकर जब धार जनपद के सीईओ केके खेड़े से फोन पर चर्चा करना चाहिए तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया
Author: Shabd Agni
.