घटिया सामग्री से हो रहे निर्माण कार्य से नाराज ग्रामीणों ने काम बंद करवाया था बगैर विभागीय जांच किये उसे ठेकेदार ने फिर शुरू किया
शब्द अग्नि / गंधवानी / विकासखंड के ग्राम ब्राह्मनगांव, देदली,में जलसंसाधन विभाग द्वारा एक बैराज डेम बनवाया जा रहा है जिसकी लागत ढाई करोड़ रुपये है उसे एस आर जी कन्ट्रक्सन कम्पनी, ग्वालियर के द्वारा बनाया जा रहा है उक्त ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य की शुरुआत में ही कम मात्रा में सरिया सीमेंट व बालू रेत की जगह डस्ट चुरी के उपयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन निर्माण कार्य मे कोई सुधार नही होने पर उन्होंने ने कल शुक्रवार को कार्यस्थल पर जाकर काम बंद करवाया ओर घटिया कार्य का विरोध करते हुए विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार पर मिलिभगत का आरोप लगाया था ओर यह भी कहा कि जिस स्थान पर बैराज को बनाया जाना था वहां पर क्यो नही बनाया जा रहा स्थान परिवर्तन को लेकर भी ग्रामीण नाराज थे जिनकी जमीन डूब जा रही है उन्हें भी आज तक मुआवजा नही दिया गया पीड़ित किसान भारत एसके ने बताया मेरी जमीन डूब में जा रही है जमीन में लगी ट्यूबवेल ओर कुआँ भी बैराज निर्माण के दौरान हटा दिया व उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया जिससे मुझे आर्थिक हानि हो रही है मुआवजे के नाम पर अभी तक कुछ नही मिला । सरपँच देवा डावर ने बताया कि गांव के किसानों के साथ विभाग के अधिकारी और ठेकेदार धोका कर रहे है निर्माण कार्य मे लापरवाही बरती जा रही है भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाटीदार ने कहा कि किसानों के अन्याय नही होगा उन्हें शासन से पूरा मुआवजा दिलवाया जाएगा ।
Author: Shabd Agni
.