VISITORS

0 0 9 3 5 5

June 4, 2026 11:41 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 4, 2026 11:41 pm

सांदीपनि विद्यालय में प्रायोगिक प्रशिक्षण शुरू

शासकीय सांदीपनि विद्यालय बैतूल बाजार में हायर सेकेंडरी स्कूलों के विज्ञान शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रायोगिक प्रशिक्षण शुरू
शब्द अग्नि / बैतूल
बैतूल। सीमेट (भोपाल) द्वारा जिला अंतर्गत समस्त हायर सेकेंडरी स्कूलों में पदस्थ भौतिकी, रसायन शास्त्र तथा जीव विज्ञान विषयों के शिक्षकों हेतु तीन दिवसीय प्रायोगिक प्रशिक्षण का प्रथम चरण बैतूल बाजार स्थित शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। डाइट प्रभात पट्टन की प्राचार्या सरिता आंडे के नेतृत्व में सुचारु रूप से चल रहे इस प्रशिक्षण में डाइट की प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती शबीना बेग ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वहीं विद्यालय के प्राचार्य आर. के. मालवीय द्वारा समस्त व्यवस्थाएं व प्रायोगिक सामग्री उपलब्ध कराई गई तथा विज्ञान प्रभारी सविता महाले ने तीनों प्रयोगशालाओं का प्रबंधन संभाला। प्रशिक्षण में रसायन शास्त्र के मास्टर ट्रेनर्स राकेश खातरकर व धनराज कहार, भौतिक विज्ञान के डॉ. सतीश साहू व संदीप तुरिया और जीव विज्ञान के आशुनाथ साहू व शिवानंद पाटिल द्वारा प्रयोगों को सरल व व्यवस्थित रूप से सिखाते हुए अवधारणाएं स्पष्ट की गईं, जिस पर अनुभव साझा करते हुए भौतिकी शिक्षक सचिन नाडेकर ने इसे बारीकियां सिखाने वाला और रसायन शिक्षक संजय रघुवंशी ने विद्यालयीन स्तर की व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने वाला एक सार्थक आयोजन बताया, वहीं जीव विज्ञान शिक्षक पुनीत कुमार वर्मा ने बताया कि क्ले गतिविधि, स्टिकी नोट स्केलेटन और रोल प्ले जैसी नवीन गतिविधियों के माध्यम से यह प्रशिक्षण बेहद रोचक और नया अनुभव देने वाला रहा, जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों ने रुचिपूर्वक अपनी सहभागिता दी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर