VISITORS

0 0 9 9 0 6

June 8, 2026 7:51 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 8, 2026 7:51 am

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 23 जून से टिकारी में

छोटा शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह

23 जून को निकलेगी भव्य निशान एवं कलश यात्रा
26 जून को दिव्य दर्शन और भंडारे का होगा आयोजन

शब्द अग्नि / सचिन जैन

बैतूल। टिकारी स्थित छोटा शिव मंदिर में श्री खाटू श्याम जी प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर जीर्णोद्धार समारोह का आयोजन 23 से 26 जून तक किया जाएगा। श्री खाटू श्याम सेवा समिति टिकारी एवं समस्त भक्तगणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। समारोह के अंतर्गत 23 जून मंगलवार को दोपहर 3 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य निशान एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। 24 एवं 25 जून को विभिन्न धार्मिक पूजन-अर्चन कार्यक्रमों के साथ रात्रि 8 बजे से श्याम कीर्तन का आयोजन होगा। 26 जून शुक्रवार को पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए दिव्य दर्शन एवं शाम 6 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल छोटा शिव मंदिर, बड़ी महाकाली मंदिर के पास, टिकारी बैतूल रहेगा। समारोह में श्री पशुपतिनाथ जी, मां दुर्गा, श्री राधाकृष्ण जी, श्री वीर हनुमान जी एवं श्री खाटूश्याम जी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। समिति ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर