VISITORS

0 1 8 8 1 3

August 12, 2026 9:51 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

36 वर्षों बाद प्रेमनारायण जाटव हुए सेवानिवृत्त

 

नम आंखों से दी भावभीनी विदाई

शब्द अग्नि / ऋषभ सेन (बैरसिया)

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) बैरसिया में 36 वर्षों तक समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं देने वाले प्रेमनारायण जाटव 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
प्रेमनारायण जाटव ने अपने सेवाकाल की शुरुआत सहायक मानचित्रकार के रूप में की थी और वर्तमान में वे अनुविभागीय लिपिक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने पूरे 36 वर्षों का कार्यकाल लोक निर्माण विभाग बैरसिया में ही पूर्ण किया। उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और सरल स्वभाव के कारण विभागीय कर्मचारियों के बीच उनकी विशेष पहचान रही।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर