VISITORS

0 1 8 8 1 9

August 12, 2026 10:31 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पाकिस्तान के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी

पीसीबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है प्रसारक
शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण का मुकाबला नहीं खेलने का फैसला पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है। आईसीसी अब इसे लेकर पाकिस्तान पर शिकंजा कसने की तैयारी में है और क्रिकेट की वैश्विक संस्थान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को चेताया है।

आईसीसी ने पीसीबी को इस बात से अवगत कराया है कि अगर पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेलेगी तो टी20 विश्व कप के आधिकारिक प्रसारक जियोस्टार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान ने अपनी सरकार के निर्देश पर कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का एलान किया है। लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर आईसीसी को इसका कारण नहीं बताया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई अनुसार, इस बात की संभावना अधिक है कि आईसीसी पाकिस्तान का वार्षिक राजस्व रोक ले जो करीब 35 मिलियन डॉलर है। इसी से प्रसारक के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, अगर पाकिस्तान झुककर भारत के खिलाफ नहीं खेलता है तो उसे न केवल आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा, बल्कि प्रसारक द्वारा मुकदमा भी झेलना पड़ सकता है और आईसीसी विवाद समाधान समिति (डीआरसी) में जाने के उसके सभी प्रयास भी विफल होने की संभावना है। भारत के साथ मैच न खेलने के सरकारी निर्देश के बावजूद पीसीबी को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि वे अपनी इच्छा के अनुसार अपने सभी मैच भारत में नहीं बल्कि तटस्थ स्थान (श्रीलंका) पर खेल रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर