VISITORS

0 1 4 8 0 7

June 28, 2026 3:25 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 3:25 am

प्रधानमंत्री सड़क का डामर हाथ से उखड़ा

मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप सांसद बोले- लीपापोती बर्दाश्त नहीं
शब्द अग्नि । उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी एक सड़क की मरम्मत में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा सड़क का डामर हाथ से उखाड़ते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में सांसद अनिल फिरोजिया ने ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, वहीं कलेक्टर ने जांच शुरू कर दी है।
यह सड़क बड़नगर मुख्य मार्ग से ग्राम पीपलू और ग्राम दोतरू को जोड़ती है, जिसकी लंबाई करीब साढ़े पांच किलोमीटर है। हाल ही में ठेकेदार द्वारा इस सड़क का मरम्मत कार्य किया गया था। वायरल वीडियो में ग्रामीण मरम्मत की गई सड़क की डामर परत को अपने हाथों से आसानी से उखाड़ते हुए दिख रहे हैं, जिससे सड़क की खराब गुणवत्ता और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। सांसद बोले- ऐसी लीपापोती नहीं चलेगी- वीडियो सामने आने के बाद सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि उन्होंने पहले भी सड़क निर्माण और मरम्मत में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया था।
उन्होंने कहा कि सरकार से एक बार पैसा आता है और मरम्मत के लिए राशि पांच साल बाद मिलती है। फिरोजिया ने कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण सड़कें ही स्वीकार्य होंगी, ऐसी ‘लीपापोती’ वाली सड़कें बिल्कुल नहीं चलेंगी। सांसद के निर्देशों के बाद कलेक्टर ने बड़नगर तहसील के गांवों में सड़क मरम्मत कार्य की जांच कराने और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। ग्राम दोतरू के पूर्व सरपंच दशरथ जायसवाल ने बताया कि बड़नगर मुख्य मार्ग से पीपलू और दोतरू गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क का मरम्मत कार्य प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हुआ है। उन्होंने कहा कि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि सड़क मरम्मत कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर