VISITORS

0 1 1 3 5 0

June 12, 2026 4:20 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 12, 2026 4:20 am

जनकल्याण शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

 

त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट- जिले में शासन द्वारा संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत गुरुवार 11 जून को तिरोड़ी तहसील के ग्राम नांदी में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को उनके गांव में ही सुनकर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना था। शिविर में कुल 46 आवेदन प्राप्ती हुए थे। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटंगी श्री के.सी. ठाकुर, तहसीलदार श्री शांडिल्य एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गायत्री कुमार सारथी ने उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का परीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा राजस्व, पेयजल, बिजली, सड़क, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन, आवास, कृषि एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिविर में फौती नामांतरण के एक आवेदन का मौके पर ही निराकरण किया गया और पटवारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के साथ किसानों को ई-टोकन से उर्वरक प्राप्तर करने के लिए बकेटिंग की गई।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर