VISITORS

0 0 7 4 3 5

May 14, 2026 3:51 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 3:51 am

मासूम की हत्या के आरोपी का जुलूस निकाला

शब्द अग्नि /उज्जैन। उज्जैन के पास खाचरोद में दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने पर 9 साल की बच्ची की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाला। इस दौरान आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों में भी आक्रोश देखने को मिला। खाचरोद में आरोपी के जुलूस के दौरान एसडीओपी ने आरोपी को चांटे मारकर अपना गुस्सा निकाला। पुलिस की माने तो आरोपी बहुत शातिर है और वो पूछताछ के दौरान साइको किलर की तरह बिहेव कर रहा था। लेकिन पुलिस ने उसके सामने एविडेंस रखे जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उज्जैन के पास खाचरोद में दिल दहा देने वाली घटना सामने आई थी। जहां अपनी नानी के घर छुट्टी मनाने आई 9 वर्षीय बच्ची को पास में रहने वाले रियाज खान ने बुरी नीयत से पकड़कर पहले दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने बच्ची पर मोगरी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना में रियाज पर शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की लेकिन शातिर अपराधियों की तरह पुलिस को बरगलाता रहा। कई घंटों की पूछताछ के बाद जब सख्ती से पूछताछ कर सके सामने एविडेंस रखे तब जाकर उसने सच उगला और हत्या करना कबूल किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर