VISITORS

0 0 8 4 0 3

June 1, 2026 1:53 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 1, 2026 1:53 am

शिक्षा और नशा मुक्ति पर कार्यक्रम आयोजित

शब्द अग्नि / राजेश मंसुरिया 

इंदौर / आज स्कीम नं. 103, तेजपुर गड़बड़ी ए एवं बी ब्लॉक, आइडिया मल्टी परिसर में शिक्षा एवं नशा मुक्ति विषय पर एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र नगर थाना के टीआई श्री यशंत जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में बस्ती के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने भाग लिया। सभी समुदाय के लोगों ने अपने विचार साझा किए और समाज में शिक्षा तथा नशा मुक्ति को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रिजवाना शाह, दुर्गेश मंसूरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने समुदाय के लोगों को जागरूक एवं संगठित रहने के लिए प्रेरित किया।

टीआई श्री यशंत जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की सबसे बड़ी ताकत समुदाय के लोगों के पास ही है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करें तो समाज को नशा मुक्त बनाया जा सकता है।

बच्चो की पढाई पर दे ध्यान, अभिभावको से अपील 

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जितना महत्व लोग अन्य कार्यों को देते हैं, यदि उतना ही ध्यान बच्चों की पढ़ाई और भविष्य निर्माण पर दें, तो बच्चे आगे बढ़कर परिवार और समाज का नाम रोशन कर सकते हैं।

टीआई श्री यशंत जी ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़-लिखकर एक अच्छा इंसान बनना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। शिक्षा से ही व्यक्ति अपने अधिकारों को समझता है और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने टीआई श्री यशंत जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी संवेदनशील एवं प्रेरणादायक बातों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन शिक्षा को बढ़ावा देने एवं नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास करने के संकल्प के साथ हुआ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर