VISITORS

0 1 2 9 2 0

June 19, 2026 1:36 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 19, 2026 1:36 pm

10 दिव्यांगजनों को लगाये कृत्रिम हाथ-पैर

नगरपरिषद बडौदा कार्यालय भवन में लगा शिविर
शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को के निर्देशानुसार ऑन द स्पॉट चिन्हांकन कर दिव्यांगजनो को कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग सामग्री वितरित किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज नगरपरिषद बडौदा कार्यालय भवन में ऑन द स्पॉट निः शुल्क चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन कर 10 दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ एवं पैर मौके पर ही बनाकर लगाये गये। इस अवसर पर नगरपरिषद बडौदा के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सुमन, पार्षद बद्री प्रसाद सोनी, पार्षद प्रतिनिधि श्री महावीर नागर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहें।

एसआर ट्रस्ट एवं एलिम्को के माध्यम से आयोजित शिविर में नरेंद्र कुमार प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एलिम्को जबलपुर, सुश्री प्रिया वर्मा प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एसआर ट्रस्ट, लाखन सिंह मीणा मैनेजर एसआर ट्रस्ट, राम गिरीश पाण्डेय टेक्नीशियन एसआर ट्रस्ट, नरेन्द्र पवार टेक्नीशियन, संपत साकेत टेक्नीशियन द्वारा शिविर के दौरान कृत्रिम हाथ एवं पैर की आवश्यकता वाले 10 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन परीक्षण करते हुए मौके पर ही कृत्रिम हाथ एवं पैर तैयार किये गये और दिव्यांगजनों को लगाये गये। शिविर में कुल 43 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया तथा 34 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों क लिए चिन्हित किया गया, जिसमें से 10 को कृत्रिम हाथ-पैर मौके पर ही लगाये गये, शेष 24 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार अन्य कृत्रिम उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हांकित किया गया।
इस अवसर पर नगरपरिषद बडौदा के कर्मचारी चरण सिंह तोमर, आलोक कुमार धूलिया, सत्यनारायण गौतम, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी श्री सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी, अशोक यादव विशेष उपस्थित रहे।
उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री शशि किरण इक्का ने बताया कि इसी क्रम में 03 जून को जनपद पंचायत कार्यालय कराहल में, 04 जून को पंचायत भवन ढोढर, 05 जून को जनपद पंचायत कार्यालय विजयपुर तथा 06 जून को पंचायत भवन वीरपुर में शिविर आयोजित किये जायेगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर