VISITORS

0 1 2 2 6 7

June 15, 2026 3:33 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 3:33 pm

कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का किया गया आयोजन

कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं

शब्द अग्नि मुस्तकिम मुगल

आलीराजपुर।* जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए। इस जनसुनवाई में श्रीमती लिली किकरिया पति राजेश निवासी ग्राम रिछवी पटेल फलिया तहसील आलीराजपुर ने आवेदन दिया कि परिवार के सदस्यों के नाम समग्र आईडी में जोड़ने की मांग की। उन्‍होने बताया कि उचित मूल्य दुकान की मशीन में परिवार के सदस्यों के नाम प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण उन्हें खाद्यान्न का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है परिवार का पालन पोषण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है परिवार के सदस्‍यों का समग्रआईडी में नाम जुड़वाया जाए ताकि मुझे खाद्यान्‍न का लाभ मिल सके। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने संबंधित विभाग को जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर