इंदौर के वार्ड क्रमांक 82, 84 एवं 85 में जनकल्याण शिविर आयोजित
शब्द अग्नि / इंदौर, आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 एवं झोन क्रमांक 14 (राजेंद्र धारकर झोन) में वार्ड क्रमांक 82, 84 एवं 85 के नागरिकों हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का विशाल शिविर आयोजित किया गया। शिविर में माननीय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी, इस कार्यक्रम के प्रभारी श्री नारायण पालीवाल जी,महापौर प्रतिनिधि श्री भारत पारीख जी, वार्ड 85 के पार्षद एवं MIC सदस्य श्री राकेश जैन जी तथा वार्ड 84 की पार्षद श्रीमती गुरजीत कौर खनूजा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर विभिन्न जनहितकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं प्रत्येक पात्र हितग्राही को लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह शिविर अत्यंत सफल रहा।

इस अवसर पर वार्ड 82 के अध्यक्ष श्री संजय मोटवानी जी, श्री अश्विन शर्मा जी, श्री वैभव उपाध्याय जी, श्री सतीश पालीवाल जी, विनय बाला जैन जी,अनीता मुरझानी जी, श्रीमती अनीता पाल जी, श्रीमती निर्मला ठाकुर जी, श्री क्षमा गुप्ता जी, श्रीमती उज्ज्वला मालवीय जी, श्री असीम माहेश्वरी जी, श्री मोहित हेतवाल जी, श्री कमल नारग जी, श्री रिकी खंडेलवाल जी, श्रीमती लता जगताप जी, झोन अध्यक्ष श्री लोकेश शर्मा जी, समस्त भारतीय जनता पार्टी परिवार के कार्यकर्ता एवं नगर निगम के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author: Shabd Agni
.