VISITORS

0 1 8 8 3 2

August 13, 2026 2:48 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

जनकल्याण शिविरों ने जीता जनता का विश्वास

समस्याओं के त्वरित समाधान से लौट रहे संतुष्ट नागरिक

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

सिरोंज जनकल्याण शिविर नागरिकों की उम्मीदों पर खरा, दो दिनों में 429 आवेदनों का त्वरित निराकरण

विदिशा । प्रदेशव्यापी जनकल्याण अभियान के अंतर्गत विदिशा जिले में आयोजित किए जा रहे जनकल्याण शिविर आमजन के लिए राहत और भरोसे का केंद्र बनते जा रहे हैं। शासन की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंच रहे हैं। समस्याओं के मौके पर समाधान और आवश्यक मार्गदर्शन मिलने से आवेदकों के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दे रही है। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के संयुक्त तत्वावधान में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित किए गए हैं, जहां अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उनके निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर