VISITORS

0 0 9 9 0 6

June 8, 2026 7:48 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 8, 2026 7:48 am

आगजनी पीड़ितों को दिया राशन और जरूरी सामग्री

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से प्रदीपन संस्था ने पहुंचाया एक माह का राशन और जरूरी सामग्री

बर्राढ़ाना के 20 प्रभावित परिवारों को मिला सहारा, राशन और वस्त्र बांटकर बांटा दर्द

शब्द अग्नि / सचिन जैन

बैतूल। भीमपुर विकासखंड के आदिवासी ग्राम मोहदा के बर्राढ़ाना में आगजनी की घटना से प्रभावित 20 परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदीपन संस्था ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से एक माह का राशन, वस्त्र एवं आवश्यक सामग्री वितरित की। संस्था का मानना है कि प्राकृतिक हो या मानव सृजित, हर प्रकार की आपदा में प्रभावित लोगों की मदद करना और समाज को आपदा प्रबंधन एवं बचाव के प्रति जागरूक बनाना उसका प्रमुख उद्देश्य है।
उल्लेखनीय है कि विगत 2 मई को बर्राढ़ाना में भीषण आगजनी की घटना में 20 परिवारों के मकान जलकर खाक हो गए थे। घटना के बाद प्रभावित परिवारों को तत्काल सामाजिक और आर्थिक सहयोग की आवश्यकता थी।

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी योगदान दिया 

जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने आर्थिक सहायता एवं हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया, वहीं गांव और आसपास के लोगों ने नमक, मिर्च, अनाज सहित अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाकर पीड़ितों के दुख को बांटने का प्रयास किया। जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी रसोई सामग्री और कपड़ों की व्यवस्था कर प्रभावित परिवारों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में योगदान दिया। प्रदीपन संस्था और मानव सेवा समिति ने भी तत्काल वस्त्र उपलब्ध कराए थे।
प्रदीपन संस्था की डायरेक्टर ने बताया कि आगजनी जैसी घटनाओं में परिवार अचानक बेघर और असहाय हो जाता है तथा उसे दोबारा गृहस्थी बसाने के लिए भोजन, पानी, कपड़े, दवाइयों, रसोई सामग्री, पानी संग्रहण एवं अनाज सुरक्षित रखने जैसी अनेक आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था ने प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर