वीर सावरकर स्टेडियम परिसर में पौध रोपण* *कार्यक्रम आयोजित
शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर / वन विकास के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद श्योपुर द्वारा वीर सावरकर स्टेडियम परिसर में आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों का बहुत महत्व है। इसलिए सभी नागरिक एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत पेड़ जरूर लगायें। उन्हौने बताया कि विजयपुर स्थित सिद्ध बाबा पहाड़ी को नगर वन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
नमो वन परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेनु सुजीत गर्ग, विधायक दुर्गालाल विजय एवं बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्यगण महावीर सिंह सिसोदिया, रामलखन नापाखेड़ली पूर्व जिलाध्यक्षगण भाजपा सुरेन्द्र जाट, अशोक गर्ग एवं राधे श्याम मीणा, नगरपालिका उपाध्यक्ष संजय महाना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट जिला पंचायत सदस्य गिरधारी लाल बैरवा, भाजपा किसान मौर्चा जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मीणा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय मंगल, सांसद प्रतिनिधि सुजीत गर्ग, राघवेन्द्र सिंह जाट गिर्राज चौधरी, ओम राठोर, मनीष नागौरी, महावीर मित्तल अकरम खांन, श्रीमती नेहा कुलश्रेष्ठ, श्रीमती कल्पना राठोर, नरेन्द्र रावत, महेश राठौर दिनेशराज दुबोलिया, समाज सेवी कैलाश पाराशर, जय सिंह जादौन, गायत्री परिवार के चौथमल शर्मा, पूरणमल जांगिड़, बृजनेश परिहार, ब्रह्माकुमारी मिशन से सुश्री तारा बहन,आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से डॉ गायत्री मित्तल, विष्णु जाट, दिव्यांश,,जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह,सीएमओ राधे रमन यादव, उप यंत्री पवन गर्ग सहित भारी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं शहरी आजीविका मिशन की उपस्थ्ति रही तथा सभी के द्वारा पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर अशोक, शीशम,करंज, घमेर,कनेर के पौधे लगाए गए।
Author: Shabd Agni
.